फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'PM मोदी की भी प्रशंसा करते हैं', पाकिस्तानी नेता द्वारा राहुल गांधी की तारीफ किए जाने पर संजय राउत

Thu, 02 May 2024 01:51 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक आरोपी की जेल में मौत होने पर संजय राउत ने कहा कि पूरा मामला एक रहस्य है। सलमान खान मामले में अगर किसी आरोपी की जेल में मौत हो गई है तो मुझे लगता है कि महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय, गृह मंत्री और कमिश्नर उसके जिम्मेदार हैं।
 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सलमान खान मामले के आरोपी की जेल में मौत होने पर महाराष्ट्र सरकार को घेरा। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पाकिस्तानी नेता द्वारा तारीफ किए जाने पर भाजपा के भड़कने पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में भारत और पाकिस्तान नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


पूरा मामला एक रहस्य
एक आरोपी की जेल में मौत होने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, 'पूरा मामला एक रहस्य है। सलमान खान मामले में अगर किसी आरोपी की लॉकअप में मौत हो गई है तो मुझे लगता है कि महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय, गृह मंत्री और कमिश्नर उसके जिम्मेदार हैं।'

मामला रफा दफा कर दिया जाएगा
पत्रकारों के यह पूछे जाने पर क्या इसकी जांच की मांग करेंगे, इस पर राउत ने कहा, 'हम इसकी जांच की मांग क्यों करेंगे? अभी करके भी क्या फायदा। मामला रफा दफा कर दिया जाएगा। जब सरकार बदलेगी तब जांच होगी।'
विज्ञापन


पाकिस्तान के मंत्री पीएम मोदी की भी तारीफ करते
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन द्वारा राहुल की तारीफ किए जाने पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'पाकिस्तान के मंत्री पीएम मोदी की भी तारीफ करते हैं, इसमें भारत और पाकिस्तान मत कीजिए। यह उनका विचार है। भारत के चुनाव को पूरी दुनिया देखती है चाहे वह अफगानिस्तान हो, अमेरिका हो या यूरोप; इसलिए अगर पाकिस्तान के मंत्री को लगता है कि भारत में बदलाव होने जा रहा है, तो यह होने वाला है, इसमें क्या है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें