फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत एक बार फिर बने शिवसेना की 'आवाज', पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

Tue, 08 Sep 2020 11:50 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिवसेना ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओको) से करने के बाद से राउत और अभिनेत्री बीच वाकयुद्ध चल रहा है।

विज्ञापन


शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। शिवसेना ने बताया कि राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव पाटिल, विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।


यह भी पढ़ें: उद्धव का कंगना पर तंज, कहा- कई लोग मुंबई आकर नाम कमाते हैं, लेकिन कर्ज तक नहीं चुकाते
विज्ञापन


गौरतलब है कि कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है। कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने कहा था कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस नहीं आना चाहिए। पलटवार करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि मुंबई पीओके है क्या। 
विज्ञापन


राउत ने कंगना के बयान की शिवसेना के मुखपत्र सामना में आलोचना करते हुए लिखा था कि अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है। उन्होंने लिखा था, 'हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें