बता दें कि इससे पहले एंटीलिया मामले को लेकर मचे हंगामे के बीच संजय राउत ने बड़े ही शायराना अंदाज में ट्वीट किया था। संजय राउत ने गीतकार जावेद अख्तर की एक शायरी को ट्वीट करते हुए लिखा, ''शुभ प्रभात, हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है, हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं।''
किरीट सोमैया ने मामले की जांच की मांग की
इधर भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया है कि सचिन वाजे का हैंडलर कौन है? किरीट सोमैया ने ट्वीट करते हुए लिखा पहले परमबीर सिंह, फिर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और अब उद्धव ठाकरे का सीएमओ देखने वाला मंत्री... सचिन वाजे का हैंडलर कौन है? किरीट सोमैया ने कहा कि एसीपी पाटिल, परमबीर सिंह और मंत्री की जांच होनी चाहिए।
संजय निरुपम का ट्वीट, कांग्रेस अपना पक्ष साफ करे
परमबीर सिंह के मुख्यमंत्री उद्धव ठकरे को चिट्ठी लिखने के मामले में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर जो परमबीर सिंह ने कहा है, वो सच है तो सवाल शरद पवार से पूछा जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वो वर्तमान महाराष्ट्र सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपना पक्ष साफ करना चाहिए।