फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के दौरे वाले दिन मुझे किया गया 'घर में नजरबंद', कांग्रेस नेता का आरोप

Fri, 08 Jun 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाते हुए अमित शाह के दौरे को कटघरे में लिया है। बीते बुधवार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई का दौरा किया तो अब संजय निरुपम ये आरोप लगा रहे हैं कि उस समय पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद रखा। 

विज्ञापन


निरुपम का कहना है कि उस दिन सुबह से ही उनकी बिल्डिंग के बाहर और अंदर पुलिसबल तैनात रही, ताकि हम किसी तरह का विरोध या प्रदर्शन ना कर सकें। निरुपम ने दावा किया कि उन पर निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आदेश दिया। 

अमित शाह के मुंबई दौरे को लेकर निरुपम ने कहा की भाजपा को डर लग रहा है। इसीलिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया जा रहा है। उधर जब उनके इस आरोप पर डीसीपी दीपक देवराज से पूछा गया तो उन्होंने इस आरोप को झुटलाते हुए ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


डीसीपी दीपक देवराज ने कहा अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस ने विशेष बंदोबस्त किए थे, कोशिश थी कि इस दौरान किसी भी तरह कानून व्यवस्था न बिगड़े। उन्होंने बताया की वीआईपी मूवमेंट के चलते कड़ी व्यवस्था पूरे शहर में की गई थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें