गुजरात के कच्छ में वायुसेना विमान दुर्घटना के दो दिन बाद जगुआर लड़ाकू विमान में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। यह मामला जामनगर वायुसेना बेस का है जहां पर लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
शुक्रवार को जामनगर में सुबह 9:20 बजे पर नियमित प्रशिक्षण गए जगुआर विमान में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद विमान से बाहर निकल गया। इसके बाद जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे की वजह की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ के ऑर्डर दे दिए गए हैं।
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा में भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटनाग्रस्ट हुआ विमान अपने रुटीन ट्रेनिंग मिशन पर था। इसने जामनगर से उड़ान भरी थी। पायलट एयर कमांडर संजय चौहान की इस घटना में मृत्यु हो गई थी। मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।