फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में तलवार लेकर भाजपा के मंच पर पहुंचे संजय दत्त

Mon, 02 May 2016 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
1993 मुंबई बम धमाकों में आर्म्स एक्ट के अतंर्गत दोषी पाए जाने के बाद सजा काटकर लौटे अभिनेता संजय दत्त नई पारी शुरू कर सकते हैं। मुंबई में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सीटें बढ़नी चाहिए। इतना ही नहीं वो मंच पर भगवा रंग का साफा बांध कर हाथ में तलवार लेकर खड़े भी थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संजय की बहन प्रिया दत्त कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुकी हैं। इससे पहले संजय ने 2009 में समाजवादी पार्टी के महासचिव बने थे और लोकसभा चुनाव के दौरान जमकर प्रचार भी किया था। जब 2010 में अमर सिंह पार्टी से निष्कासित किए गए तो उन्होंने यह कह कर पार्टी छोड़ दी थी कि बड़े भाई को पार्टी से निकालने के बाद वहां रहना सही नहीं है।



यह कार्यक्रम भाजपा के स्थानीय नेता मोहित कंबोज ने आयोजित करवाया था। कार्यक्रम के दौरान संजय के साथ कंबोज और शहर के भाजपा प्रमुख आशीश शेलार के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें