भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना गया कि जब वह कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर अपने घर के अंदर से निकली, तब उसका मुंह बंद कर उसे वहां से घसीट लिया गया।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक महिला ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके आवास के बाहर से तीन लोगों ने उसका अपहरण किया था। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसपर अदालत में यह बोलने का दबाव डाला गया कि क्षेत्र में महिलाओं पर किए गए अत्याचार झूठे थे। इस मामले की जांच जारी है। शिकायत में तीन लोगों को नामजद किया गया। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
भाजपा ने साझा किया वीडियो
भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना गया कि जब वह कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर अपने घर के अंदर से निकली, तब उसका मुंह बंद कर उसे वहां से घसीट लिया गया। महिला ने बताया कि उसपर अदालत में यह बोलने के लिए दबाव बनाया गया कि संदेशखाली में टीएमसी नेताओं द्वारा महिलाओं पर किए गए अत्याचार झूठे थे। हालांकि, सामाचार एजेंसी ने अभी तक इस वीडियो के सही होने का दावा नहीं किया।
बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टिबरेवाल ने बताया कि वह संदेशखाली गईं। वहां टीएमसी के गुंडे महिलाओं को शाहजहां शेख को निर्दोष साबित करने के लिए दवाब बना रहे हैं। उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
एक अन्य वीडियो में कुछ महिलाओं ने बताया कि भाजपा नेताओं ने उनसे एक खाली पन्ने पर हस्ताक्षर करवाए और उन्हें पुलिस स्टेशन जाने के लिए मजबूर किया। पहले वीडियो में भाजपा नेता को यह कहते हुए भी सुना गया कि 70 महिलाओं को टीएमसी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दो हजार रुपये दिए गए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद 12 मई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।