भाजपा प्रवक्ता ने साधा निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राज है। यहां संदेशखाली के गुंडे महिलाओं का मंगलसूत्र छीन रहे हैं। शाहजहां शेख जैसे दुषकर्म के आरोपियों को सरकार ने संरक्षण दिया है। एक दिन पहले सीबीआई और एनएसजी ने संयुक्त छापेमारी संदेशखाली से हथियार बरामद किए। शाहजहां शेख के सहयोगियों के पास बड़े पैमाने पर हथियार जब्त किए गए। सीबीआई जांच में बाधा डालने के लिए ममता बनर्जी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जो साफ करता है कि बंगाल में अराजकता फैल गई है।