फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के मुद्दे पर भाजपा-ममता में रार, संबित पात्रा ने पूछा- सिर्फ 9 ट्रेनों की अनुमति क्यों?

Fri, 15 May 2020 02:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संबित पात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के पलायन को लेकर भाजपा पश्चिम बंगाल सरकार और सीएम ममता बनर्जी पर हमलावर है। इसे लेकर आज पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल सरकार को निशाने पर लिया।

विज्ञापन


ममता सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अजमेर दरगाह से फंसे लोगों को निकालने के लिए ट्रेन चलाई, लेकिन अन्य जगहों से क्यों नहीं। बाकी जगहों से फंसे लोगों को लाने में बंगाल सरकार की कोई रुचि नहीं है।

उन्होंने पूछा कि आखिर ममता सरकार श्रमिक ट्रेनों को चलाने की इजाजत क्यों नहीं दे रही है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य श्रमिक ट्रेनें चलाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि जिस राज्य में मजदूर हैं और जहां उन्हें जाना है, वहां दोनों राज्यों की सरकारों से अनुमति लेनी पड़ती है। अभी तक पश्चिम बंगाल की सरकार ने सिर्फ नौ ट्रेनों को जाने की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन



 

उन्होंने कहा कि कई राज्य ट्रेनों को अनुमति नहीं दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 487 ट्रेनों को प्रवेश करने की अनुमति दी है, इसलिए यूपी के मजदूर आसानी से आ पा रहे हैं। बिहार की सरकार ने 254 ट्रेनों को राज्य में आने की अनुमति दी है। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें