फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद को सता रहा RAW का खौफ, खुर्शीद बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं

Mon, 13 Nov 2017 11:41 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि अगर आतंकी हाफिज सईद को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का डर सताने लगा है तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का खौफ हाफिज के मन में बैठ गया है और यह भारत के लिए मजबूत स्थिति से कम नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पंजाब के गृह विभाग को पत्र लिखकर हाफिज सईद की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने को कहा। साथ ही यह दावा किया है कि ‘एक विदेशी खुफिया एजेंसी’ ने सईद की हत्या की योजना बनाई है।

हालांकि, उन्होंने कश्मीर में बिगड़े हालातों पर मोदी सरकार की आलोचना की। खुर्शीद ने कहा कि पीडीपी से जुड़ जाने के बावजूद केंद्र सरकार कश्मीर समस्या का हल नहीं निकाल पा रही है। वहीं फारुख अब्दुला की ओर से पीओके को लेकर दिए गए बयान पर खुर्शीद ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा ही है और पाकिस्तान ने उस पर कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाएगा पाक, खुफिया एजेंसियां बना रही हत्या का प्लान

सईद आतंकवाद निरोधक कानून, 1997 के तहत 30 जनवरी से लाहौर में घर में नजरबंद है। गृह विभाग ने पिछले महीने उसकी नजरबंदी जनसुरक्षा कानून के तहत और 30 दिन (26 नवंबर तक) के लिए बढ़ा दी थी। विभाग की अधिसूचना में कहा गया है, ‘ऐसी आशंका है कि सईद रिहा होने पर कानून एवं व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।’ 

जून 2014 में अमेरिका ने जमात-उद-दावा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। अमेरिका ने आतंकवादी गतिविधियों में भूमिका के लिए जेयूडी प्रमुख सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें