फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान, कपिल और ठाकरे समेत कई सेलिब्रिटी उड़ा रहे यातायात नियमों की धज्जियां, नहीं भर रहे चालान

Sat, 11 Aug 2018 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के व्यस्त जनजीवन में जल्दबाजी के लिए नेता से लेकर सेलिब्रिटी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लेकिन, यातायात नियमों के उल्लंघन पर जब उन्हें आरटीओ की ओर से उनके घर ई-चालान भेजा गया तो उन्होंने दंड भरने की भी जहमत नहीं उठाई। इसमें मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से लेकर शिवसेना सचिव आदित्य ठाकरे, फिल्म अभिनेता सलमान खान, कॉमेडियन कपिल शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और सूबे के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते जैसे लोग शुमार हैं।

विज्ञापन


मुंबई में सिगनल तोड़ने, जेब्रा क्रासिंग का नियम पालन न करने और नो एंट्री में गाड़ी चलाने पर आरटीओ दंड वसूल करता है। दक्षिण मुंबई सहित उपनगरों में अब यातायात नियम का उल्लंघन करने पर ई-चालान कटता है और यह सीधे उसके घर भेज दिया जाता है जिसकी गाड़ी यातायात नियम का उल्लंघन करती है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यातायात से जुड़े नियमों के उल्लंघन के मामले में राज ठाकरे पर 1200 रुपये का दंड बकाया है। वहीं, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर 6200 रुपये, परिवहन मंत्री दिवाकर रावते पर एक हजार रुपये, कॉमेडियन कपिल शर्मा पर 2000 रुपये दंड बकाया है। 
विज्ञापन


वहीं, सलमान खान के भाई अरबाज खान प्रोडक्शन प्रा.लि. ने 4000 रुपये का दंड नहीं भरा है। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अनेक लोगों के घर ई-चालान भेजे गए, लेकिन उन्होंने दंड की राशि अदा नहीं की है। आरटीओ अधिकारियों की माने तो ई-चालान से कुल 119 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें