फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को भड़काने वाली वेबसाइटों को बंद करेगी सरकार, होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 11 Aug 2018 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad
विज्ञापन

केंद्र सरकार जनभावनाओं को भड़काने वाली सामग्री पोस्ट करने वाली वेबसाइटों को बंद कर सकती है। 

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि सरकार इंटरनेट के सकारात्मक उपयोग के खिलाफ नहीं है। लेकिन देश में नकारात्मक माहौल फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पूर्वोत्तर डिजिटल दृष्टिपत्र-2022 जारी करने के बाद प्रसाद ने कहा कि इंटरनेट पर चलने वाली बहुत सारी सामग्री मीडिया से इतर है। उसका कुछ अलग ही एजेंडा है और देश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली ऐसी वेबसाइटों के खिलाफ केंद्र कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई वेबसाइट के माध्यम से अतिवाद, आतंकवाद या शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहेगा तो उसके खिलाफ तत्काल कदम उठाया जाएगा। 

याद रहे कि हाल ही में आईटी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को उसके प्लेटफार्म के जरिए प्रसारित फर्जी संदेशों के मद्देनजर दो नोटिस जारी किए थे। इसके बाद व्हाट्सएप ने फर्जी संदेशों को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसकी जानकारी उसने सरकार को दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें