फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी, 'मैं सिकंदर हूं' गाने के गीतकार को भी धमकाया

Fri, 08 Nov 2024 12:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Salman Khan Threat Today: एक टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि अगर सलमान खान राजस्थान के बीकानेर में स्थित बिश्नोई समाज के मुख्य मंदिर में आकर काले हिरण के शिकार के मामले में माफी मांग ले तो उनके हिसाब के बारे में कुछ सोचा जाएगा।
विज्ञापन
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। बीती रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज कर सलमान को धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश गुरुवार रात मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने अभिनेता को धमकाया और पांच करोड़ रुपए की मांग की। उसने दावा किया कि यह रकम बिश्नोई गिरोह की ओर से मांगी जा रही है। इसके अलावा व्यक्ति ने 'मैं सिकंदर हूं' गाने के गीतकार को भी धमकी दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल के दिनों में सलमान खान को जान से मारने की धमकियां कई बार मिली हैं। बीते दिनों भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस धमकी में सलमान खान को हिरण शिकार के मामले में मंदिर जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी। उससे पहले अक्तूबर में भी अभिनेता को धमकी मिली थी।

क्यों लॉरेंस गैंग की तरफ से दी जा रहीं सलमान खान को धमकियां
सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे। आरोप है कि सलमान ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। यही वजह है कि जैसे ही काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आया तो बिश्नोई समाज ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। साल 2018 में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को पांच साल जेल की सजा सुनाई, लेकिन दो दिन बाद ही सलमान खान को जमानत पर छोड़ दिया गया। इससे नाराज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान का जानी दुश्मन बना हुआ है। 
विज्ञापन


एक टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि अगर सलमान खान राजस्थान के बीकानेर में स्थित बिश्नोई समाज के मुख्य मंदिर में आकर काले हिरण के शिकार के मामले में माफी मांग ले तो उनके हिसाब के बारे में कुछ सोचा जाएगा। हालांकि सलमान खान ने अभी तक माफी नहीं मांगी है और न ही इस पर कोई बयान दिया है। कुछ समय पहले सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग भी हुई। वहीं बीते महीने ही सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की भी मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। 

शाहरुख खान को भी मिली जान से मारने की धमकी
सलमान खान के साथ ही गुरुवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को भी फैजान नाम के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर का निवासी है और उसने शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी भरा कॉल किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें