फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस खाने वालों को फांसी पर लटका देना चाहिए: साध्वी सरस्वती

Thu, 15 Jun 2017 09:42 PM IST
एजेंसी/ पणजी
विज्ञापन
साध्वी सरस्वती - फोटो : Youtube
विज्ञापन
गोवध और बीफ खाने को लेकर गर्म होती चर्चा के बीच विभिन्न हिंदू संगठनों की बैठक में भाग लेने पहुंची साध्वी सरस्वती ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि जो लोग बीफ खाने को शान की बात समझते हैं, उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। साध्वी सरस्वती की बुधवार शाम यहां की गई इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि उनके भाषण से सांप्रदायिक घृणा फैलेगी। कांग्रेस ने गोवा में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार से साध्वी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा। मध्य प्रदेश की साध्वी सरस्वती ने कहा, मैं भारत सरकार से अपील करती हूं कि जो लोग अपनी माता के मांस को खाना शान की बात समझते हैं उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने गोवा के रामनाथी गांव में अखिल भारतीय हिंदू सम्मलेन के उद्घाटन के दौरान बीफ खाने के मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, उन्हें (जो बीफ खाते हैं) जनता के सामने लाना चाहिए और फांसी पर लटका देना चाहिए, तभी लोगों को पता चलेगा कि गो माता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाडा में सनातन धर्म प्रचार सेवा समिति की अध्यक्ष साध्वी सरस्वती यह भी चाहती हैं कि हिंदू अपनी रक्षा करने के लिए अपने घरों में हथियार रखें। उन्होंने कहा, आज भारत पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। कश्मीर को भारत से अलग करने और अमरनाथ तीर्थयात्रा को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भारत माता -गो माता का अपमान किया जा रहा है। हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान करने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की कुछ राजनीतिक दलों की मांग की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि देश में कोई भी ताकत हिंदुओं को हिंदू राष्ट्र बनाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा, भगवा आतंकवाद जैसा कुछ नहीं है। भगवा का मतलब है राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पित जीवन।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें