फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरक्षा हिंसा मामले के आरोपी को साध्वी कमल ने बताया, आज के 'भगत सिंह'

Thu, 20 Apr 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
साध्वी कमल दीदी - फोटो : IE
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में एक अप्रैल को एनएच- 8 पर गौरक्षा के नाम पर पांच लोगों पर हमला किया गया था। उस हमले के आरोपी 19 साल के विपिन यादव की पहचान कर ली गई है। हमले में पहलू खान नाम के शख्स की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में खुद को गौरक्षक बताने वाली साध्वी कमल दीदी ने आरोपी विपिन से मुलाकात की और आरोपी को आज के समय का भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद बताया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक साध्वी कमल को एक वीडियों मे देखा गया कि साध्वी कमल ने आरोपी विपिन यादव के लिए कहा कि "पूरा भारत तेरे साथ में है और हम अपने देश में ऐसे काम नहीं करेंगे तो कहां करेंगे। कोई भी तो ना झुके, और ना तुझे किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत है।" उसके बाद साध्वी ने उस आरोपी के पास जा कर पूछी की खाना पीना अच्छे से दे रहे है ना।

गौरतलब है कि बीते महीने जयपुर के एक होटल में कथित बीफ पार्टी होने और गाय मांस खाने की अफवाह के बाद साध्वी कमल और उनके कुछ समर्थकों ने जमकर बवाल किया था। इसके बाद साध्वी ने विपिन को सिर्फ जेल में बैठे रहकर वक्त न बर्बाद करने के लिए कहा। उन्होंने विपिन से जेल में गौरक्षा का संदेश फैलाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


हालांकि, साध्वी कमल ने कहा कि विपिन ने कुछ गलत नहीं किया। वहां मौजूद सभी से साध्वी कमल ने विपिन यादव को भगत सिंह बताते हुए कहा कि "ये भगत सिंह, आजाद सुखदेव हैं ये लोग। इन्होंने कोई भी गलत काम नहीं किया। किसी प्रकार का गलत काम नहीं करके गए।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें