मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक लंदन के एक अस्पताल में इस दिग्गज क्रिकेटर के घुटने का ऑपरेशन किया गया है।
खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने घुटने की सर्जरी की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने अपने फैंस को संदेश देते हुए लिखा है कि उन्हें जल्द खुद के पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है।
Some injuries trouble even after retirement, Will be back soon doing things I enjoy. Had a knee operation & resting. pic.twitter.com/k2wQT64dJI— sachin tendulkar (@sachin_rt) July 6, 2016