विलियम और उनकी पत्नी कैट मिडडेलटन ने मुंबई के ओवल मैदान पर सचिन तेंदुलकर और स्लम एरिया के बच्चों के साथ मैच खेला
- फोटो : Reuters
ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी कैट मिडडेलटन ने मुंबई के ओवल मैदान पर सचिन तेंदुलकर और स्लम एरिया के बच्चों के साथ मैच खेला। इस दौरान विलियम और कैट ने सचिन तेंदुलकर की गेंद पर शानदार शॉट लगाए। इस दौरान दिलीप वेंगसरकर भी मौजूद थे। इसके बाद शाही जोड़ा मुंबई की मलिन बस्तियों में गया और वहां के लोगों से मिला।