फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'पीएम मोदी को खुश करने में जुटे हैं सीएम विजयन', सचिन पायलट ने आरोपों के पक्ष में दिए अहम तर्क

Mon, 30 Mar 2026 03:30 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए सीएम विजयन और लेफ्ट पार्टी पर तीखा हमला बोला। सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन लेफ्ट पार्टी या लेफ्ट के किसी नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक सचिन पायलट ने सोमवार को सीएम विजयन पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पीएम मोदी को खुश करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच किसी तरह की 'साठगांठ' की बात करना हास्यास्पद है। 
विज्ञापन


सचिन पायलट ने सीएम विजयन पर लगाए ये आरोप
सचिन पायलट ने कहा, 'जब मुख्यमंत्री ये कहते हैं कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई अंडरस्टैंडिंग है तो मेरा सवाल है कि आखिर कितनी बार वामपंथी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों ने निशाना बनाया है? केवल कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया गया। लोकसभा चुनाव से पहले तो कांग्रेस पार्टी का खाता भी सीज कर दिया गया था।' सचिन पायलट ने कहा कि देश में कांग्रेस ही इकलौती पार्टी है, जो भाजपा को हरा सकती है। 

सचिन पायलट ने ये भी कहा, 'सीएम विजयन ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने न सिर्फ आत्मसमर्पण कर दिया है बल्कि सीएम प्रधानमंत्री से तानाशाही भी सीख रहे हैं।' पायलट ने कहा कि केरल में अधिकतर जगह सीएम के ही पोस्टर बैनर हैं और उन पोस्टर बैनरों पर लेफ्ट पार्टी के अन्य नेता और पार्टी का चुनाव चिन्ह भी गायब है। सचिन पायलट ने ये भी आरोप लगाया कि जब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सहमति बनी तो किसान विरोधी होने के बावजूद सीएम विजयन और लेफ्ट पार्टी के किसी भी नेता ने इसका विरोध नहीं किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान वामपंथी दलों के नेता खुलकर सरकार की नीतियों की आलोचना करते थे, लेकिन अब किसी लेफ्ट नेता ने सरकार की नीतियों के खिलाफ कुछ नहीं बोला है। 

सीएम विजयन ने कांग्रेस को बताया था भाजपा की बी टीम
सचिन पायलट का यह बयान सीएम विजयन के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें सीएम विजयन ने कांग्रेस को भाजपा की बी-टीम करार दिया था। सीएम विजयन ने अपने बयान में राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला था। दरअसल राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि जांच एजेंसियां विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, आखिर केरल के मुख्यमंत्री अब तक जेल से बाहर क्यों हैं? इस पर पलटवार करते हुए विजयन ने कहा 'कुछ लोग देख और अनुभव कर के भी नहीं सीखते। वे सामान्य इंसान नहीं, बल्कि एक 'दुर्लभ घटना' हैं। यह उन लोगों के साथ होता है जिनमें चीजों को समझने की क्षमता नहीं होती। राहुल गांधी इसी श्रेणी में आते हैं।'
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें