केरल के सबरीमाला मंदिर सोने की चोरी मामले में एसआईटी ने पूर्व टीडीबी सदस्य के पी संकर दास को गिरफ्तार किया। वह निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी दो मामलों में हुई, जिनमें द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल दरवाजों से सोना गायब होने का आरोप शामिल है।
केरल के सबरीमाला मंदिर में सोने के चोरी मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां सोने की चोरी के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को पूर्व त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) सदस्य के.पी संकर दास को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी दो मामलों में हुई है, जिनमें कथित तौर पर द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों और श्रीकोविल (मंदिर के गर्भगृह) के दरवाजों से सोना गायब होने का मामला शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, संकर दास की गिरफ्तारी उस समय जब वे एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इसी दौरान एसआईटी की टीम वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें अभी भी अस्पताल में रखा गया है। एसआईटी ने इस मामले में कोल्लम विजिलेंस कोर्ट को रिपोर्ट सौंप दी है। न्यायाधीश गुरुवार को अस्पताल में रहकर रिमांड प्रक्रिया पूरी करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra Civic Polls: 'मतदान से ठीक पहले नियम क्यों बदले गए?' राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप