फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is New NIA DG: कौन हैं राकेश अग्रवाल? जिनको एनआईए का महानिदेशक बनाया; मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 14 Jan 2026 10:46 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Who is Rakesh Aggarwal: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। ऐसे में जानिए कौन हैं राकेश अग्रवाल? जिनको एनआईए की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल एनआईए प्रमुख नियुक्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अपना नया प्रमुख मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को एनआईए का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अग्रवाल इससे पहले कार्यवाहक निदेशक के तौर पर जांच एजेंसी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें आईपीएस राकेश अग्रवाल, विशेष महानिदेशक, एनआईए को महानिदेशक के तौर पर नियुक्त करने की बात कही गई है। यह नियुक्ति पद संभालने की तारीख से 31 अगस्त 2028 तक यानी उनके रिटायरमेंट की तारीख तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो रहेगी।

जानिए कौन हैं राकेश अग्रवाल ?
हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अग्रवाल वर्तमान में आतंकवाद विरोधी एजेंसी में विशेष महानिदेशक हैं। राकेश अग्रवाल एनआईए के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। अब केंद्र सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से एनआईए प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएस राकेश अग्रवाल को करीब तीन दशक की अपनी सर्विस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए लंबा प्रशासनिक अनुभव है। उनकी छवि बेहद अनुशासित, तकनीकी रूप से दक्ष और रणनीतिक सोच रखने वाले अधिकारी की रही है। ऐसे में सुरक्षा मामलों में उनकी समझ और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें एनआईए जैसे बड़ी संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: Cash Burnt Case: 'अधजले नोट मामले में मेरी भूमिका नहीं', जस्टिस वर्मा ने संसदीय समिति के सामने दाखिल किया जवाब
विज्ञापन


इन दो अधिकारियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल के अलावा सीनियर IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। जबकि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का नया चीफ बनाया गया है। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें