फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक की केंद्र से अपील, पहले शिक्षकों को दी जाए कोरोना वैक्सीन

Sat, 30 Jan 2021 01:39 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र से अपील की कि वे शिक्षकों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की तरह व्यवहार करें और कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पहले शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे अपने पत्र में कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, विशेष रूप से शिक्षकों ने अपने ऑन-फील्ड कार्य के माध्यम से महामारी को नियंत्रित करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है, जिसमें कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए क्षेत्रों का रखरखाव भी शामिल है।

मंत्री एस सुरेश कुमार ने अपने पत्र में राज्य के मुख्य सचिव के प्रस्ताव की एक प्रति संलग्न करते हुए कहा, यदि शिक्षकों को फ्रंटलाइन के रूप में घोषित किया जाता है, कोविड-19 के लिए वैक्सीन प्राप्त करने के लिए उन्हें मान्यता देनी चाहिए।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार के डोर-टू-डोर अभियान में शिक्षकों ने डाटा संग्रह किया और सामाजिक दूरी के महत्व का प्रचार भी किया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की सहायता के लिए कई अन्य संबद्ध गतिविधियों में शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग किया गया।

कर्नाटक में अब तक 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

सुधाकर ने ट्वीट किया, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान अब सबसे तेज टीकाकरण अभियान बन गया है। 16 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बृहस्पतिवार तक 2,84,385 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था। बृहस्पतिवार के दिन ही 18,230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें