फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: सात दिन के विदेश दौरे पर रहेंगे एस जयशंकर; फ्रांस, बेल्जियम और यूरोपीय संघ की करेंगे यात्रा

Sun, 08 Jun 2025 10:37 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान अलग-अलग देशों के वरिष्ठ नेतृत्व से मिलेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी यात्रा से यूरोपीय संघ, फ्रांस और बेल्जियम के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने और विविध क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर सात दिन के विदेश दौरे पर रहेंगे। वे आठ से 14 जून तक बेल्जियम, फ्रांस और यूरोपीय संघ की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान विदेश मंत्री फ्रांस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही बेल्जियम में विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्ष से बात करने के साथ ही प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और फ्रांस ने रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। फ्रांस के साथ हमारे संबंध गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। दोनों देश कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समान दृष्टिकोण साझा करने के अलावा निकटता से सहयोग करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कौन हैं माधवी लता? जिन्होंने 17 साल की मेहनत के बाद सच किया चिनाब पुल का सपना
 
विदेश मंत्री फ्रांस के पेरिस और मार्सिले की यात्रा करेंगे। जहां वे फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के अपने समकक्ष मंत्री जीन नोएल बरोट के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। वह फ्रांस के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ-साथ थिंक टैंक और मीडिया के साथ भी बात करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री मार्सिले शहर में आयोजित होने वाले भूमध्यसागरीय रायसीना वार्ता के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक विदेश मंत्री यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कालास के साथ एक रणनीतिक वार्ता करेंगे और थिंक टैंक और मीडिया के साथ बातचीत करने के अलावा यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संसद के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ जुड़ेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर बेल्जियम की यात्रा के दौरान वहां के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ द्विपक्षीय परामर्श करेंगे। वे बेल्जियम के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिलेंगे। वह भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मैं उसकी कब्र से जाना नहीं चाहता', बंगलूरू भगदड़ में बेटे को खोने पाने वाले पिता का दर्द

मंत्रालय ने कहा कि भारत और बेल्जियम बहुत मजबूत आर्थिक साझेदारी के साथ-साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग व्यापार और निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल, हीरा क्षेत्र और लोगों के बीच मजबूत संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें