फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTA : जयशंकर ने इस्राइल के विदेश मंत्री से की फोन पर वार्ता, एफटीए सहित रणनीतिक संबंधों की मजबूती पर हुई चर्चा

Thu, 05 Jan 2023 10:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले, जयशंकर ने एली कोहेन को इस्राइल के नई विदेश मंत्री चुने जाने पर भी बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, इस्राइल के विदेश मंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर बधाई। हम मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।    
विज्ञापन
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के नवनियुक्त विदेश मंत्री एली कोहेन और उनके भारतीय समकक्ष एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों के बारे में बात की। इसमें मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को बढ़ावा देने के तरीके और नवाचार, खाद्य और जल सुरक्षा के क्षेत्र में परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की। इसमें कहा गया है कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने कोहेन को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने 2022 में दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों की 30वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। भारत, इस्राइल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए बड़ी ढांचागत परियोजना पर सहयोग कर रहे हैं। जयशंकर ने कोहेन को भारत आने का भी न्योता दिया।

फोन पर हुई बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा 'इस्राइल के नए विदेश मंत्री एली कोहेन से बात करके अच्छा लगा। हमारे सहयोग को आगे ले जाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।'
विज्ञापन


इससे पहले, जयशंकर ने एली कोहेन को इस्राइल की नई विदेश मंत्री चुने जाने पर भी बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, इस्राइल के विदेश मंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर बधाई। हम मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें