फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरेंट्स से स्कूल ले रहा शपथपत्र, मीडिया को कुछ बताया तो बच्चे को कर देंगे बाहर

Thu, 12 Apr 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
रयान इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन

सूरत के अडाजन तारवाड़ी की रयान इंटरनेशनल स्कूल ने अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों के पैरेंट्स के लिए एक अजब फरमान जारी कर दिया है। बच्चों की डायरी में पैरेंट्स के लिए एक शपथपत्र दिया गया है। जिसमें उनसे कहा गया है कि शपथ पत्र दो कि आप स्कूल के खिलाफ किसी भी बात की जानकारी मीडिया को नहीं देंगे। यदि आप ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे को स्कूल से निकाल दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी पूर्णत: आपकी होगी। इसपर पैरेंट्स का कहना है कि अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का उनके पास एक ही रास्ता था जिसे भी इस फतवे के जरिए स्कूल छीन लेना चाहता है। 

विज्ञापन


रायन इंटरनेशनल स्कूल हर साल अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों को डायरी देता है। साल 2018 में पैरैंट्स और मीडिया से तंग आकर उसने डायरी के जरिए एक फतवा जारी कर दिया है। जिसमें पैरेंट्स को शपथ लेने के लिए कहा गया है कि वह इस बात की शपथ लें कि अगर उनके बच्चे को किसी भी तरह की समस्या होगी तो वह किसी मीडिया से नहीं कहेंगे। यदि ऐसा किया जाएगा तो इसे स्कूल के खिलाफ किया गया कार्य या अभिभावक किसी और से मिला हुआ है ऐसा माना जाएगा। यदि कोई अभिभावक इस तरह से किसी भी काम में शामिल पाया जाएगा, तो उसके बच्चे को स्कूल से निकाल दिया जाएगा और उसका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

बच्चों को दी गई डायरी में स्कूल ने बाकायदा प्रिंटेड फॉर्मेट में शपथ पत्र दिया है, जिसे भरकर अभिभावकों को देना है। इस फतवे पर पैरेंट्स का कहना है कि हम बच्चों को पैसे देकर पढ़ने के लिए भेजते हैं, खुद को स्कूल का गुलाम बनाने के लिए नहीं। मामले पर वकील अर्पित शुक्ला का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी के तहत हर आदमी को अधिकार है कि वह अपनी बात कहीं पर भी किसी से भी कह सकता है। तो क्या स्कूल इस नियम से ऊपर है? सिर्फ कश्मीर में धारा 370 लागू होती है जहां इस नियम को नहीं माना जाता, तो क्या स्कूल कश्मीर में है, जो जब चाहे कोई भी नियम लागू कर देगी। स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता ने इस फतवे पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की है। उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है इसलिए वह कल बताएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें