फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russian MP Death: ओडिशा के रायगढ़ में हुई थी रूसी एमपी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात आई सामने

Wed, 28 Dec 2022 06:03 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायगढ़

सार

ओडिशा के रायगढ़ में जान गंवाने वाले रूसी सांसद और व्यवसायी पावेल एंतोव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है।
विज्ञापन
रूसी एमपी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के रायगढ़ में जान गंवाने वाले रूसी सांसद और व्यवसायी पावेल एंतोव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्च से संकेत मिलता है कि गिरने के बाद आंतरिक चोट से एंतेव की मौत हुई, जबकि उनके साथी यात्री व्लादिमीर बिडेनोव की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। बता दें कि एंटोव की 24 दिसंबर को होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई थी, जबकि बिडेनोव 22 दिसंबर को अपने कमरे में मृत पाए गए थे।

विज्ञापन


रायगड़ा के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. लालमोहन राउतराय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 61 वर्षीय व्लादिमीर बाइडेनोव का पोस्टमॉर्टम 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय अस्पताल में और 65 वर्षीय पावेल एंटोव का 26 दिसंबर को पोस्टमॉर्टम किया गया। सीडीएमओ ने कहा कि बिडेनोव को संरक्षित किया गया है जबकि एंटोव को संरक्षित नहीं किया गया है।

कौन हैं पावेल एंतोव
पावेल एंतोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद वे कई मौकों पर पुतिन की आलोचना कर चुके थे। एंतोव रूस के व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे और 2019 में रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे। वे भारत में अपना 65वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एंतोव की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय पावेल एंतोव शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ मिले थे। वहीं उनके सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे। वह होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें