फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'मां का प्यार अनमोल, मोदी जी कठिन समय में...' हीराबेन की तबीयत को लेकर राहुल गांधी का ट्वीट

Wed, 28 Dec 2022 05:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भावुक कर देने वाला ट्वीट किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी की मां की तबीयत को लेकर राहुल गांधी का ट्वीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मां के बीमार होने की सूचना मिलते ही पीएम मोदी भी उनका हालचाल जानने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ली।  वहीं इन सब के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी  के मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन


मां का प्यार अनमोल, मोदी जी इस कठिन समय में हम आपके साथ: राहुल गांधी
पीएम मोदी की मां की तबीयत की जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनका ढाढ़स बढ़ाया। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।


अस्पताल ने जारी की ताजा रिपोर्ट
यूएन मेहता अस्पताल प्रबंधन ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें