फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कू एप: भारत और रूस की दोस्ती के 75वें वर्ष पर रूसी दूतावास ने जारी किया वीडियो, पुरानी यादों को किया ताजा

Thu, 14 Apr 2022 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूसी दूतावास ने लिखा, 'गर्व और प्रशंसा के साथ हम इस दिन रूसी-भारतीय दोस्ती के इतिहास में यादगार पलों को याद करते हैं जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का दिन है।'
 
विज्ञापन
रूस और भारत की दोस्ती के 75 साल। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों और दोस्ती के 75 साल हो गए हैं। इस मौके पर भारत में रूसी दूतावास ने एक वीडियो शेयर किया है। बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू एप पर एक वीडियो शेयर करते हुए रूसी दूतावास ने दशकों से इन दो देशों के नेताओं, राजनयिकों और प्रतिष्ठित हस्तियों के बीच के महत्वपूर्ण पलों को याद किया है। रूसी दूतावास ने लिखा, 'गर्व और प्रशंसा के साथ हम इस दिन रूसी-भारतीय दोस्ती के इतिहास में यादगार पलों को याद करते हैं जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का दिन है।'

विज्ञापन


कू एप पर अपने आधिकारिक हैंडल @rusembindia पर हिंदी में पोस्ट करते हुए भारत में रूसी दूतावास ने बहुत गर्व और प्रशासन के साथ रूसी-भारतीय मित्रता के इतिहास में सबसे यादगार क्षणों को पेश किया।

Koo App

गर्व और प्रशंसा के साथ हम इस दिन रूसी-भारतीय दोस्ती के इतिहास में यादगार पलों को याद करते हैं जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की ७५वीं वर्षगांठ का दिन है #дружбаदोस्ती

View attached media content

- Russian Embassy in India | भारत में रूसी दूतावास (@rusembindia) 13 Apr 2022

विज्ञापन


कू एप पर शेयर ये वीडियो दोनों देशों के बीच की पुरानी यादों को ताजा करता है। इसमे दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों द्वारा की गई यात्राओं और संवादों और कलाकारों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ ही अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में सोवियत सोयूज टी-11 अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष मिशन को भी दिखाया गया है। भारत और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच संबंध आधिकारिक तौर पर भारत की स्वतंत्रता से पहले ब्रिटिश शासन के दौरान 13 अप्रैल 1947 को शुरू हुए थे।

भारत में रूसी दूतावास ने अक्टूबर 2021 में कू पर अपना आधिकारिक एकाउंट बनाया था। दूतावास कू एप पर  हिंदी और अंग्रेजी में विभिन्न राजनयिक पहलों और विकास पर सक्रिय रूप से अपडेट शेयर करता है। कू एप पर हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, असमिया, बंगाली और अंग्रेजी जैसी 10 भाषाओं में अपनी राय और विचारों को व्यक्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें