फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को एमआई-171 ई हेलीकॉप्टर की डिलीवरी करेगा रूस

Mon, 24 Jul 2017 08:59 AM IST
एजेंसी, मास्को
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का विश्वस्त सहयोगी माना जाने वाला रूस पाकिस्तान को रूस में निर्मित एमआई-171ई नॉन-कॉम्बेट हेलीकॉप्टर की डिलीवरी करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि यह रूस की तरफ से इस साल पाकिस्तान को दिया जाने वाला दूसरा कनवर्टिबल हेलीकॉप्टर होगा।
विज्ञापन


एम-171ई सैन्य कार्गो हेलीकॉप्टर एमआई-17 जो पहले से ही पाकिस्तानी सेना का हिस्सा है, का असैन्य संस्करण है। इस हेलीकॉप्टर का ऑर्डर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत ने दिया था।

इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग यात्री या माल ढोने, मेडिकल इमरजेंसी, राहत और बचाव अभियान में किया जाता है। रूसी कंपनी ने बलूचिस्तान के साथ हेलीकॉप्टर आपूर्ति का यह सौदा दिसंबर 2016 में किया था। कनवर्टिबल हेलीकॉप्टर एक ही जगह से सीधे उड़ भरने के साथ ही प्लेन की तरह हवाई पट्टी से भी उड़ान भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें