फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद भी जीत गईं हमारी छोरियां, वेलडन टीम इंडिया

Mon, 24 Jul 2017 07:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम - फोटो : AP
विज्ञापन
लॉर्ड्स में इंग्लैंड से विश्वकप में टीम इंडिया को 9 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने अपने आखिरी सात विकेट 28 रन के अंतर पर गंवा दिए और हाथ आई जीत आखिरी मौके पर गंवा बैठी। भारतीय टीम 12 साल बाद विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी। हर किसी को आशा थी कि टीम इंडिया इस बार विश्वचैंपियन का खिताब जीतकर देश लौटेगी लेकिन ऐसी नहीं हो सका। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल में हार के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाया है। 
विज्ञापन



टीम इंडिया की विश्वकप के फाइनल मुकाबले में 9 रन की करीबी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- हमारी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूरे विश्वकप के दौरान उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हमें उनपर गर्व हैं! मैच से पहले पीएम ने भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत तौर पर ट्वीटकर फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी थीं। ऐसा पीएम ने पहले किसी भी टीम के लिए नहीं किया था।  Our women cricketers gave their best today. They have shown remarkable tenacity & skill through the World Cup. Proud of the team! @BCCIWomen — Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
विज्ञापन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा, आप सभी का दर्द मैं महसूस कर सकता हूं। आप सभी ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया  बावजूद इसके कई बार सफलता हाथ नहीं लगी। इ्ंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनने पर शुभकामनाएं।   
  Feel for all of you, #WomenInBlue! You were good throughout but sometimes it is not meant to be. Congrats England on winning #WWC17Final! — sachin tendulkar (@sachin_rt) July 23, 2017
वीरेंद्र सहवाग ने फाइनल से पहले देसी अंदाज में हरियाणवी में टीम को शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन टीम की हार के बाद उन्होंने कहा, आप सभी लड़कियों पर हमें बहुत गर्व है। भाग्य ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन सही मायने में ये महिला क्रिकेट का भारत में आगमन है। छोरियों आपको इसके लिए धन्यवाद। आपकी भावनाओं को सलाम।  Super proud of the girls. Tough luck today but womens cricket in India has truly arrived. Thank you girls .Salute your spirit.#WWC17Final — Virender Sehwag (@virendersehwag) July 23, 2017
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कामेंट्रेटर नासिर हुसैन ने ट्वीट किया- मिताली आपने बिलकुल सही कहा, आप और आपकी टीम आपके देश का श्रेय हो। 
  Well spoken @M_Raj03 you and your team are a credit to your country!! — Nasser Hussain (@nassercricket) July 23, 2017
वहीं टीम इंडिया को साल 2011 के फाइनल में शानदार पारी खेलकर विजयी बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा, आपने हमें सपने दिखाए, आपने हमें विश्वास दिलाया।  हमें आप सभी लड़कियों पर गर्व है। आपको खेलता देखकर गर्व हुआ। 
  You made us dream,
You made us believe,
We're proud of all you girls!
Real honor to hve watched u play! #WWC17Final #WomenInBlue @BCCIWomen — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 23, 2017
टीम इंडिया के सदस्य रहे यूसुफ पठान ने कहा, गर्ल्स आपने बहुत अच्छा खेल दिखाया। हमें आपके प्रदर्शन पर गर्व है। इस बार आप उस पार नहीं जा सके लेकिन ये टूर्नामेंट बेहतरीन रहा। 
  Well played girls @BCCIWomen we are proud of your effort. Just couldn't get over the line but it was an amazing tournament. — Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) July 23, 2017

वहीं यूसुफ के छोटे भाई इरफान ने कहा, जीत और हार खेल का हिस्सा है। हमें आज झूलन गोस्वामी मे शानदार गेंदबाजी की हमें ऐसे प्रदर्शन की हमेशा प्रशंसा करनी।  Winning n losing is a part of the game,we should always applaud good performances just like today #JhulanGoswami 's spell 👏👏 — Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 23, 2017 कॉमेंट्रेटर और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा , कितने पास लेकिन फिर भी दूर, हाल के दिनों का सबसे बेहतरीन वनडे मैच। थैंक्स लेडीज। इंग्लैंड को बधाऊ। आपने लोगों की धड़कनों को थामे रखा।  So near yet so far...The best ODI I've seen in a long long time. Thanks ladies. Congrats England. You held the nerve a little better. #WWC17 — Aakash Chopra (@cricketaakash) July 23, 2017 टीम इंडिया के नए मिस्टर डिपेंडेबल ने कहा, टफ लक टीम। आप बहुत आगे तक आईं हमें आप पर गर्व है। 
विज्ञापन

  Tough luck team. You've come a long way and we're all proud of you. #INDvENG #WWC17Final — cheteshwar pujara (@cheteshwar1) July 23, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें