ब्लू व्हेल गेम चैलेंज को नियंत्रित करने में रूस भारत की मदद करने को इच्छुक है। दक्षिण भारत में रूस के राजनयिक माइकल जे. गोबारतोव ने मद्रास हाईकोर्ट की पीठ के समक्ष प्रस्तुत की गई एक रिपोर्ट में कहा कि रूस सरकार हाईकोर्ट और तमिलनाडु सरकार को सहायता उपलब्ध कराना चाहती है।
ये भी पढ़ें- ब्लू व्हेल : घातक गेम की लिंक को ब्लॉक करने के लिए केंद्र ने उठाए यह कदम
मदुरै में एक कॉलेज छात्र के कथित तौर पर ब्लू व्हेल के कारण खुदकुशी करने के बाद अदालत स्वत: संज्ञान लेते हुए एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है यह गेम एक तरह की प्रतिस्पर्धा है, इसमें हिस्सा लेने वाले को श्रृंखलाबद्ध तरीके से चुनौतियां दी जाती हैं।
ये भी पढ़ें- ब्लू व्हेल गेमः स्कूलों की आंख खुली, बच्चों को किया जा रहा आगाह
इन चुनौतियों में ‘डरावने गाने’ सुनने से लेकर, रात को जागने और खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे भयानक कार्य को दिए जाते हैं। इस गेम के आखिरी चरण में सुपरवाइजर खिलाड़ी को जीवन खत्म करने के लिए कहता है। राजनयिक ने न्यायालय को बताया कि कई माध्यमों से इस गेम को एक्सेस किया जा सकता है। इस गेम की शुरुआत के बारे में जानकारी नहीं है।