फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: जैपोरिझ्झिया न्यूक्लियर प्लांट के पास जंग से भारत चिंतित, कहा- बैठकर सुलझाएं विवाद

Fri, 12 Aug 2022 08:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा, भारत यूक्रेन की स्थिति पर चिंतित है। संघर्ष की शुरुआत के बाद से, भारत ने लगातार हिंसा को समाप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
यूएन में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से पूरी दुनिया परेशान है। विश्व पर खाद्य संकट का खतरा मंडरा रहा है, इस बीच दोनों देशों के मध्य जैपोरिझ्झिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हो रही गोलीबारी ने परमाणु आपदा का भी खतरा पैदा कर दिया है। इस पर भारत ने चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा, भारत यूक्रेन की स्थिति पर चिंतित है। संघर्ष की शुरुआत के बाद से, भारत ने लगातार हिंसा को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा, हम संघर्ष को समाप्त करने के सभी राजनयिक प्रयासों का समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन


रुचिरा कंबोज ने कहा, भारत, यूक्रेन के जैपोरिझ्झिया न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा, न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास कोई भी घटना सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर बन सकती है। इस दौरान कंबोज ने यूक्रेन से अनाज के निर्यात को खोलने के लिए महासचिव सतर की पहल का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, इन प्रयासों से पता चलता है कि मतभेदों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। 


न्यूक्लियर पावर प्लांट तबाह होने की खबर
दरअसल, जैपोरिझ्झिया न्यूक्लियर पावर प्लांट के बुरी तरह तबाह होने की खबरें सामने आई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से दावा किया गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान ही इस प्लांट के पास भी जबरदस्त हमले हुए हैं। इससे संयंत्र का एक हिस्सा तबाह हुआ है। रूस और यूक्रेन दोनों ने ही इन हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन

छह रिएक्टरों पर हुई गोलीबारी
यूक्रेन के परमाणु एजेंसी एनर्गोआटोम (Energoatom) ने कहा कि रूस की तरफ से हाल ही में प्लांट के छह रिएक्टरों के करीब गोलाबारी हुई। इससे पूरे संयंत्र में जबरदस्त धुआं छा गया और कुछ रेडिएशन सेंसर्स को भी नुकसान हुआ है। फिलहाल यूक्रेन का यह संयंत्र रूस के कब्जे में है और यूक्रेन इसे वापस पाने के लिए जबरदस्त कोशिश कर रहा है। यूक्रेन का आरोप है कि मॉस्को इस प्लांट में अपने सैकड़ों सैनिकों और हथियारों को स्टोर करने का काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें