फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायक के 26 ठिकानों पर छापे, पूर्व सीएम पलानीस्वामी के करीबी हैं भास्कर

Fri, 12 Aug 2022 08:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के डीवीएसी ने यह कार्रवाई आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में की है। पूर्व विधायक भास्कर और उनकी पत्नी के नाम की संपत्तियों की तलाशी ली जा रही है। 

विज्ञापन
अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायक केपीपी भास्कर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में आज अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायक केपीपी भास्कर के 26 ठिकानों पर राज्य के सतर्ककता व भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय (DVAC) ने छापे मारे। भास्कर पूर्व सीएम व अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव एदापद्दी पलानीस्वामी के निकट सहयोगी हैं। 

विज्ञापन

तमिलनाडु के डीवीएसी ने यह कार्रवाई आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में की है। पूर्व विधायक भास्कर और उनकी पत्नी के नाम की संपत्तियों की तलाशी ली जा रही है। भास्कर 2011 से 2021 तक तक तमिलनाडु के नमक्कल से विधायक थे। एक शिकायत के आधार पर डीवीएसी ने यह जांच शुरू की है। जांच में पाया गया कि 2016 से 2021 की अवधि के दौरान भास्कर की संपत्ति में उल्लेखनीय इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें