फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद, बंगलुरू में मिले प्लास्टिक के चावल और चीनी, लोगों में दहशत

Wed, 07 Jun 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
प्लास्टिक चीनी
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में किराना की दुकानों में प्लास्टिक चावल बेचने जाने की अफवाह ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। अभी यह मामला पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था कि बंगलुरू शहर की कई किराना दुकानों पर प्लास्टिक की चीनी बेचे जाने की खबरें आने लगी है। इससे लोगों को परेशानी हुई और वो संभलकर चीनी खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन

  Plastic sugar being sold in Bengaluru markets, creating panic among the residents who are now exercising caution while buying the commodity. pic.twitter.com/8b5Leb2LdI — ANI (@ANI_news) June 7, 2017


हैदराबाद के सरूरनगर में एक बिरयानी शॉप पर एक ग्राहक ने पाया कि वहां प्लास्टिक चावल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उसके बाद मीरपेट की स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि किराने की दुकान से खरीदा गया चावल दरअसल प्लास्टिक चावल था। 
विज्ञापन


शाम को सिविल आपूर्ति विभाग के टास्क फोर्स के अधिकारियों ने मीरपेट में दुकान पर छापा मारा और चावल के नमूने जब्त किए जिसकी जांच की जा रही हैं। इस बीच, अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं कि आंध्र प्रदेश के विभिन्न दुकानों पर बड़े पैमाने पर प्लास्टिक चावल बेची जा रही थी जिससे जनता में आतंक पैदा हो गया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं प्लास्टिक चावल की अफवाहों को सोशल मीडिया के द्वारा भी फैलाया जा रहा है जिससे लोगों के बीच भय का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें