फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर बवाल पर बोली कांग्रेस- मुआवजे के नाम पर नीलाम हो रहीं किसानों की लाशें

Wed, 07 Jun 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के उग्र आंदोलन के बाद सियासी सरगरमी भी बढ़ने लगी है। कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरते हुए बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ ने कहा है कि फायरिंग करके किसानों को मारा जा रहा है। इतना ही नहीं किसानों की लाशों पर 5, 10 और 1 करोड़ रुपये की बोली लगाई जा रही है और ये एक शर्म की बात है।
विज्ञापन

  Laashon par boli lagayi ja rahi hai,sharm ki baat hai. 5 lakh, 10 lakh, 1 crore ki baat kari: Kamal Nath,Congress MP on Mandsaur incident pic.twitter.com/YBk06RdGRR — ANI (@ANI_news) June 7, 2017


कमलनाथ ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस मामले में पूरी जांच की जाए इसकी हम मांग करते हैं। बता दें कि किसानों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि किसानों से मिलने पहुंचे मंदसौर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह और अधिकारियों के साथ मारपीट तक की गई है। इतना ही नहीं उनके कथित तौर पर कपड़े तक फाड़ दिए गए हैं। 
विज्ञापन


कर्जमाफी और फसल के बेहतर दाम की मांग कर रहे किसान अपनी मांग पर लगातार अडे़ हुए हैं। इससे पहले ये आंदोलन इस कदर उग्र हुआ कि पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ी। फायरिंग में कथित तौर पर छह किसानों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस फायरिंग उस समय हुई जब हजारों की संख्या में किसान अपनी मांग को लेकर मंदसौर के पिपलिया में प्रदर्शन कर रहे थे।

सड़क जाम कर रहे किसानों ने जब दो बसों और एक  टेंपो में आग लगाई तो पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी जिसमें छह किसानों की मौत हो गई।मंदसौर के कलेक्टर एसके सिंह ने अभी तक पांच किसानों की मौत की पुष्टि की है, वहीं फायरिंग में घायल आरिफ की मौत इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें