फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में शशिकला नहीं मिल रही कोई कोई VIP सुविधा

Wed, 01 Mar 2017 09:41 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलुरू सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है कि एआईडीएमके महासचिव शशिकला को वीआईपी सुविधाएं नहीं दी गई हैं। जिसमें पानी गर्म करने को लेकर हीटर, अलग बाथरू, चारपाई और गद्दे जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले खबरें आ रही थीं कि शशिकला को सोने के लिए गद्दे और अन्य सुविधाएं दी गई हैं। चेन्नई के एक वकील द्वारा दी गई एक अर्जी के जवाब में परप्पना जेल उप-महारनिरीक्षक ने कहा की एक टीवी सेट को छोड़कर शशिकला को अन्य कोई सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद शशिकला परप्पना अग्रहार जेल में सजा काट रही हैं।
विज्ञापन

टीटीवी दिनकरण ने की थी शशिकला से मुलाकात

शशिकला और उनके दो संबंधियों को इस मामले में दोषी करार दिया गया था। जेल प्रशासन ने कहा कि 18 फरवरी को बहुमत साबित करने के बाद उनके भतीजे और पार्टी के उपमहासचिव टीटीवी दिनकरण ने उनसे 35-40 मिनट की मुलाकात की थी।

आरटीआई में ये भी पूछा गया था कि शशिकला और उनकी रिश्तेदार को चेन्नई सेंट्रल जेल शिफ्ट करने के लिए कर्नाटक सरकार की तरफ से कोई अनुरोध तो नहीं किया गया है।

सवाल के जवाब में जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कैदियों की तरफ से इस तरह की कोई अर्जी दाखिल नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें