फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: भाजपा से नहीं मिला टिकट तो RSS कार्यकर्ता ने की आत्महत्या? फंदे पर लटका मिला शव; पुलिस कर रही जांच

Sun, 16 Nov 2025 09:25 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के त्रिक्कन्नापुरम में आरएसएस कार्यकर्ता आनंद के थांपी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद दावा किया कि थांपी लोकल निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनना चाहते थे, लेकिन टिकट न मिलने से परेशान थे।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को तिरुवनंतपुरम में शनिवार को त्रिक्कन्नापुरम के आरएसएस कार्यकर्ता आनंद के थांपी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, थांपी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने से परेशान थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


थांपी का शव उनके घर के शेड में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि अभी तक के जांच में पता चला कि थांपी त्रिक्कन्नापुरम वार्ड से भाजपा उम्मीदवार बनना चाहते थे। जब उनका नाम पार्टी की सूची में नहीं आया, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वतंत्र उम्मीदवार बनने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें:- बिहार में कैसे हारा जनसुराज?: विकास-रोजगार के संदेश से लेकर जंगलराज के डर तक, जानें क्या-क्या बोले प्रवक्ता

दोस्तो को भेजा व्हाट्सएप संदेश

विज्ञापन

थांपी ने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप संदेश भेजकर आरएसएस और भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए और आत्महत्या करने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय नेताओं के दबाव और कथित रेत तस्करी के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उनके दोस्त उनसे दूरी बनाने लगे, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद थांपी ने घर के शेड में फांसी लगाने का प्रयास किया। दोस्तों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन शाम तक उनकी मौत हो गई।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
ये मामला भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह सुनकर वे स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनका नाम वार्ड की शॉर्टलिस्ट में नहीं था। भाजपा नेताओं ने कहा कि थांपी कभी टिकट के लिए उनसे संपर्क नहीं किए और उनकी मौत को टिकट न मिलने से जोड़ना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Bihar Election: पश्चिमी मीडिया की नजर में ‘ब्रांड मोदी’; बिहार में जीत ने फिर साबित की वैश्विक राजनीतिक पकड़

शिवसेना नेताओं ने क्या कहा?
इस बीच, शिवसेना नेताओं ने बताया कि थांपी ने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद उनसे समर्थन मांगा। शुक्रवार शाम को उनके होटल में बैठक हुई, जिसके बाद उन्होंने शिवसेना की सदस्यता ली और शनिवार सुबह चुनाव प्रचार में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें