फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: जाति तोड़ो अभियान को अब नए सिरे से मजबूती देगा संघ, प्रांत प्रचारकों की बैठक में घर-घर संपर्क पर जोर

Sat, 09 Jul 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, झुंझुनूं/नई दिल्ली।

सार

राजस्थान के झुंझुनू में गुरुवार से शुरू हुई अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारकों की बैठक में देश में सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने पर भी गंभीर मंथन हुआ।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नए सिरे से अपने पुराने जाति तोड़ो अभियान को मजबूती देगा। संगठन के व्यापक विस्तार और स्वीकार्यता के लिए संघ शाखाओं की संख्या बढ़ाने के साथ अब घर-घर संपर्क करने पर अधिक ऊर्जा लगाएगा।

विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू में बृहस्पतिवार से शुरू हुई अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारकों की बैठक में देश में सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने पर भी गंभीर मंथन हुआ। गौरतलब है कि इस बैठक में संघ प्रमुख सहित संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक के दूसरे दिन संघ के विस्तार, सांप्रदायिक सद्भाव और शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर अलग-अलग सत्र में चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि इसमें खासतौर पर हिंदू समाज में व्यापक एकता पर जोर देते हुए जाति तोड़ो मुहिम को नए सिरे से शुरू करने पर सहमति बनी। तय किया गया कि साल 2015 में शुरू किए गए एक कुंआ, एक मंदिर एक श्मशान अभियान को नए सिरे और नई रणनीति के साथ शुरू किया जाए।
विज्ञापन


संघ के प्रसार-प्रचार और स्वीकार्यता बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा की गई। इस दौरान वर्तमान में चल रही शाखाओं के संदर्भ में पेश की गई रिपोर्ट पर चर्चा की गई। कोरोना महामारी के बाद संघ की शाखाएं पहले की तरह फिर से शुरू हो गई हैं। तय किया गया कि इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो और अब घर-घर संपर्कअभियान को ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाए। खासतौर पर सामाजिक, धार्मिक और देश से जुड़े मुद्दों पर इसी अभियान के तहत लोगों के साथ सीधा संवाद किया जाए। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच उदयपुर व औरंगाबाद में हुई हत्या के मामले में देश में चुनिंदा जगहोंं पर शोक सभाओं का आयोजन करेगा। इनसभाओं में सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
 
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि यह रुटीन बैठक है। बैठक में प्रतिनिधि सभा में लिए गए निर्णयों के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा होती है। बैठक संगठन संबंधित विषयों पर केंद्रित है। इसमें संघ शिक्षा वर्ग के वृत्त एवं समीक्षा, आगामी वर्ष की कार्ययोजना, प्रवास योजनाओं आदि विषयों के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना पर भी चर्चा हो रही है।
 
किसानों में पैठ बनाने की रणनीति  
बैठक के दूसरे दिन भारतीय किसान संगठन ने कृषि और किसानों के संदर्भ में रिपोर्ट पेश की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी और कृषि उपज के आयात-निर्यात के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।  तीन दिवसीय बैठक में हुए फैसलों के संदर्भ में संघ शनिवार को विस्तृत जानकारी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें