फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS Meet: नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर लग रहीं अटकलों के बीच संघ की बड़ी बैठक, मोहन भागवत भी पहुंचेंगे दिल्ली

Mon, 23 Jun 2025 01:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संघ शिक्षा वर्ग की समाप्ति के बाद होने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख के अगले वर्ष की यात्राओं पर भी विचार किया जाता है। संघ के दिल्ली मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में सभी प्रान्त प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा को नया अध्यक्ष कब मिलेगा, इस पर अटकलों का बाजार गर्म है। इन अटकलों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक बड़ी बैठक दिल्ली में बुलाई गई है। यह बैठक 4-6 जुलाई के बीच देश की राजधानी दिल्ली में होगी। इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित होंगे। वे इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए 28 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह प्रतिवर्ष होने वाली एक बैठक है जिसमें अगले वर्ष संघ के कार्यों की एक रूपरेखा बनाई जाती है। संघ शिक्षा वर्ग की समाप्ति के बाद होने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख के अगले वर्ष की यात्राओं पर भी विचार किया जाता है। संघ के दिल्ली मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में सभी प्रान्त प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक उपस्थित होंगे। 

संघ इस वर्ष अपना जन्मशताब्दी वर्ष भी मना रहा है। इसके हेतु भी पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों की एक रूपरेखा बनाई गई है। इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर भी विचार किया जाएगा। संघ शताब्दी वर्ष ( 2025-26) के कार्यक्रम आगामी विजयादशमी दो अक्तूबर 2025 से प्रारंभ होकर अगले वर्ष विजयादशमी 2026 तक चलेंगे।
विज्ञापन


सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के अलावा, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये सहित सभी अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख एवं कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में भाग लेने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें