फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल में चार भाजपा विधायक विधानसभा के मौजूद सत्र से निलंबित; सदन के बाहर जमकर प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 01:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा की फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों दीपक बर्मन, शंकर घोष, अग्निमित्रा पॉल और मनोज ओरांव को विधानसभा के मौजूदा सत्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने चार भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित करने का फैसला सुनाया। दरअसल, सदन में पहले की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने पर चल रही चर्चा के दौरान विधायकों ने विरोध किया और नारे लगाए थे। इस वजह से उन पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर मोर्चा खोल दिया। भाजपा विधायकों ने निलंबन के विरोध में राज्य विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने महिला एवं बाल आयोग की तरह राज्य पुरुष आयोग के गठन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुरुषों को भी मारपीट और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए राज्य पुरुष आयोग के गठन की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें