फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब विवाद: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले- कुछ चरमपंथी छात्राओं के भविष्य से कर रहे हैं खिलवाड़

Thu, 10 Feb 2022 11:44 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय स्वयं संघ की मुस्लिम शाखा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बृहस्पतिवार को हिजाब मुद्दे पर कर्नाटक की छात्रा बीबी मुस्कान खान का समर्थन करते हुए कहा, पर्दा तो भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। इसमें गलत कुछ नहीं।
विज्ञापन
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में हिजाब विवाद अब पूरे देश में तेजी से सियासी रूप ले रहा है। इम मामले पर देश के तमाम बड़े नेताओं की नजर है। साथ ही नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस कड़ी में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले कि कुछ चरमपंथी छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमेशा जींस पहनने वाली मुस्लिम लड़की मुस्कान खान के जरिए कुछ चरमपंथियों हमारे देश और इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह साबित करता है कि चरमपंथी बेटियों को शिक्षा से दूर ले जा रहे हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

संघ की मुस्लिम शाखा ने हिजाब पर पदाधिकारी के बयान से किया किनारा
राष्ट्रीय स्वयं संघ की मुस्लिम शाखा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बृहस्पतिवार को कुछ ही घंटों के भीतर अपने प्रांत संचालक (अवध) अनिल सिंह के हिजाब विवाद पर दिये बयान से किनारा कर लिया। अनिल सिंह ने कर्नाटक की छात्रा बीबी मुस्कान खान का समर्थन करते हुए हिजाब का समर्थन करने और पर्दा को भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताया था।
विज्ञापन


सिंह ने कहा, मुस्कान खान हमारे समुदाय की बेटी और बहन है। हम इस मुश्किल वक्त में उसके साथ खड़े हैं। लड़कों का इस तरह मुस्कान को घेरकर जय श्री राम का जयघोष करना गलत है। इस तरह उसे धक्का देना स्वीकार नहीं है।

कुछ ही घंटे बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक और संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, सिंह के बयान से मंच का कोई लेनादेना नहीं है। मंच इस तरह की धार्मिक कट्टरता और उन्माद का समर्थन नहीं करता। कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद देश के सद्भाव और शांति को भंग करने के इच्छुक कुछ कट्टरपंथियों के नापाक मंसूबों का क्रूर एवं घृणित चेहरा है। ये लोग देश और इस्लाम की बेइज्जती करने के इरादे से मुस्लिम बेटी मुस्कान खान का दुरुपयोग कर रहे हैं। मुस्कान को हमेशा जींस पहने देखा गया है। मंच इस पूरे मामले की सघन जांच कराने की मांग करता है। 

लड़कों का जय श्री राम का जयघोष लगा बीबी मुस्कान खान को घेरना गलत 
राष्ट्रीय स्वयं संघ की मुस्लिम शाखा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बृहस्पतिवार को हिजाब मुद्दे पर कर्नाटक की छात्रा बीबी मुस्कान खान का समर्थन करते हुए कहा, पर्दा तो भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। इसमें गलत कुछ नहीं।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संचालक (अवध) अनिल सिंह ने कहा, मुस्कान खान हमारे समुदाय की बेटी और बहन है। हम इस मुश्किल वक्त में उसके साथ खड़े हैं। लड़कों का इस तरह मुस्कान को घेरकर जय श्री राम का जयघोष करना गलत है। इस तरह उसे धक्का देना स्वीकार नहीं है। ऐसा करने वाले लड़कों ने हिंदू संस्कृति का अपमान किया है। ऐसी हरकतें हिंदुत्व के खिलाफ हैं।

देश का संविधान लड़की को हिजाब पहनने की छूट देते है। अगर इस लड़की ने किसी ड्रेस कोड का उल्लंघन किया है तब ही उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुस्कान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कालेज में हिजाब पहनकर आई है और कुछ हिंदू छात्र उसे घेर कर जय श्री राम का नारा लगाते दिख रहे हैं। ये छात्र स्कूल कालेजों में बुर्का व हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। 

हिंदू महिलाओं को  कपड़े चुनने की  छूट तो मुस्लिम बहनों को क्यों नहीं
सिंह ने कहा, हिजाब भी एक तरह का पर्दा ही है। पर्दा तो भारतीय संस्कृति और हमारे समाज का हिस्सा है। हिंदू महिलाएं भी अपनी जरूरत के हिसाब से पर्दा करती हैं। अगर हिंदू महिलाओं को अपने कपड़े चुनने की छूट हे तो बीबी मुस्कान और उस जैसी दूसरी मुस्लिम बहनों के लिए भी यह सुविधा होनी चाहिए। उन्हें इससे क्यों रोका जा रहा। 

सरसंघचालक भी कहते हैं
मुस्लिम हमारे भाई बहन
सिंह ने कहा, हमारे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत भी कहते हैं कि मुस्लिम हमारे ही भाई बहन हैं। दोनों समुदायों का डीएनए एक ही है। इसलिए मैं हिंदू समुदाय के सभी सदस्यों से मुस्लिमों को अपने भाई बहन की तरह स्वीकार करने की अपील करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें