फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय: पत्रकार राणा अयूब की 1.77 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि कुर्क, मनी लॉन्ड्रिंग के लगे आरोप

Thu, 10 Feb 2022 11:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, "ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत राणा अयूब और उनके परिवार के नाम पर सावधि जमा और बैंक में जमा राशि की कुर्की के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया।
विज्ञापन
पत्रकार राणा अयूब। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दानकर्ताओं की दी हुई राशि के कथित तौर पर निजी इस्तेमाल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पत्रकार राणा अयूब के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने जांच के सिलसिले में अयूब की 1.77 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कुर्क की है। 
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, "ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत राणा अयूब और उनके परिवार के नाम पर सावधि जमा और बैंक में जमा राशि की कुर्की के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया।

अयूब के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला गाजियाबाद पुलिस (उत्तर प्रदेश) की सितंबर, 2021 की प्राथमिकी पर आधारित है, जो उनके द्वारा धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए जनता से प्राप्त धन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें