मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक कुंदन चंद्रावत ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के प्रति एक भड़काऊ बयान दिया है। उन्होनें अपने भाषण के दौरान कहा कि विजयन हमारे सदस्यों की हत्या के लिए जिम्मेदार और जो विजयन का सिर काटकर उन्हें ला देगा वो उसे 1 करोड़ रुपये का इनाम देगें।
उनके बयान से संघ ने खुद को अलग करने संबंधी बयान जारी किया है कि वह किसी तरह की हिंसा को प्रोत्साहित नहीं करता है।
"RSS doesn't subscribe to any views advocating violence & strongly condemn it. Attached statement is loud & clear", Dr MM Vaidya; tweets RSS pic.twitter.com/wIOIaDM0Tc
— ANI (@ANI_news) March 2, 2017
उन्होनें भाषण के दौरान अपने शब्दों की सीमा लांघते हुए यह तक कह डाला कि मुख्यमंत्री का सिर काटकर लाने वाले को इनामी राशि देने के लिए वो अपनी संपत्ति तक बेचने को भी तैयार हैं। ये घोषणा उन्होनें उज्जैन में एक समारोह के दौरान की।
#WATCH RSS Mahanagar Prachar Pramukh of Ujjain Kundan Chandrawat says, he'll reward the person who brings him Kerala CM P.Vijayan's head pic.twitter.com/yiBwWs6ftF
— ANI (@ANI_news) March 2, 2017
वहीं केरल के सीएम विजयन ने कहा कि संघ परिवार को इस काम का बहुत अनुभव है और इन्होने कई लोगों के सिर लिए हैं।
Sangh Parivar has taken heads of several: Kerala CM Pinarayi Vijayan on RSS Mahanagar Prachar Pramukh of Ujjain Kundan Chandrawat's remark pic.twitter.com/B9DgACCm3u
— ANI (@ANI_news) March 2, 2017