राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन आरएसएस मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इफ्तार पार्टी के आयोजन को लेकर शिवसेना ने निशाना साधा है। शिवसेना का आरोप है कि दक्षिणपंथी संगठन अपने विचारों से भटक गई है। हिंदूवादी राष्ट्र बनाने का दावा करने वाला संगठन अब मुस्लिमों की रिझाने की कोशिश में जुट गया है।
शिवसेना की नेता मनीषा कायान्डे ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए मुंबई में ये बातें कही। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बेहद चौंकाने वाला है, आरएसएस हमेशा हिंदू राष्ट्र निर्माण की बात करता है लेकिन अब ये संगठन भी कांग्रेस और दूसरे पार्टियों के संगठनों की तरह इफ्तार पार्टी आयोजित कर रहा है। आरएसएस हमेशा इस मुद्दे पर कांग्रेस और दूसरी पार्टियों पर निशाना साधते रहे हैं ऐसे में ये आयोजन सवाल खड़े करता है।
शिवसेना नेता ने कहा कि आरएसएस के इस आयोजन का सीधा मतलब यही निकल रहा कि वह मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश कर रहा है। हम उसकी इस कवायद की भर्त्सना करते हैं। मनीषा कायान्डे ने आरएसएस पर सवाल खड़े करते हुए वह अपनी वास्तविक विचारधारा से भटकती जा रही है। कायान्डे ने आगे कहा कि एक तरफ आरएसएस घर वापसी की बात करती है और दूसरी ओर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है। ऐसे में साफ पता चल रहा कि वह किस तरह अपनी विचारधारा को लेकर भ्रमित है।