फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से लंच पर मिले RSS चीफ मोहन भागवत

Fri, 16 Jun 2017 05:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से लंच पर मिले RSS चीफ मोहन भागवत - फोटो : NDTV
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की है। मोहन भागवत दोपहर के भोजन के समय राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। मोहन भागवत के राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर तमाम कयासों का दौर भी शुरु हो गया है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी द्वारा गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोहन भागवत से काफी देर तक गुफ्तगू की। दोनों के बीच शिष्टाचार मुलाकात रही।
#RSS chief Mohan Bhagwat meets President Pranab Mukherjee for lunch at Rashtrapati Bhavan.— Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2017

गौरतलब है कि जुलाई में देश के नए राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लगनी है। इस रेस में मोहन भागवत का भी नाम शामिल है। सत्ताधारी एनडीए के अनन्य सहयोगी शिवसेना ने खुले तौर पर मोहन भागवत को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें