फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1993 मुंबई ब्लास्ट: अबु सलेम समेत 6 दोषी, 1 बरी, सोमवार को सजा का ऐलान

Fri, 16 Jun 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट पर सुनवाई करने वाली विशेष टाडा अदालत आज यानि शुक्रवार को अबु सलेम समेत 7 के खिलाफ अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने  अबु सलेम और 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में सातवें आरोपी अब्दुल कय्यूम को पर्सनल बॉन्ड पर बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हत्या और साजिश के आरोप में अबु सलेम, मुस्तफा डोसा, उसके भाई मोहम्मद डोसा, फिरोज अब्दुल राशिद और मर्चेंट ताहिर, करीमुल्लाह शेख को दोषी करार दिया है।

कोर्ट ने अबु सलेम को इस मौत के मंजर की साजिश रचने का दोषी पाया है, जिसमें हथियार और विस्फोटक मुंंबई में लाना शामिल हैं। बता दें कि 7 आरोपियों को मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में धमाकों की साजिश करने का मुख्य आरोपी माना गया था।
विज्ञापन

  Mumbai TADA Court believes Mustafa Dossa, Abu Salem, Tahir Merchant and Firoz Khan were among the main conspirators of '93 blasts case — ANI (@ANI_news) June 16, 2017   Abu Salem has been convicted in 1993 Mumbai blasts case under charges of   conspiracy and terror activities — ANI (@ANI_news) June 16, 2017

जज ने ये भी कहा कि सरकारी पक्ष ने अपने आरोप साबित कर दिए हैं। कोर्ट के फैसला सुनाए जाने के बाद सरकारी वकील डीएन साल्वी ने केस से जुड़ी कई जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट का सारा सामान अबु सलेम की देख-रेख में आया था। उनके मुताबिक हथियारों और विस्फोटों का जखीरा अबु सलेम गुजरात के भरूच के रास्ते लेकर आया था। 

इन सभी के निशाने पर देश के बडे़ नेतोओं समेत बड़े पुलिस कर्मी और हिंदू लोग थे। उन्होंने बताया कि दोषियों ने अपनी पहचान को छुपाए रखने के लि एस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ भी की थी।दरअसल, 2012 में शुरू हुई सुनवाई में इन 7 आरोपियों पर 64 मुकदमा चलाए गए थे, जबकि 48 में बचाव पक्ष भी अदालत में पेश हुए। दरअसल, 12 मार्च 1993 मुंबई में अलग जगहों पर 12 बम दागे गए थे, जिसमें करीब 257 लोगों की मौत हुई थी और 713 अन्य लोग घायल हुए। इसके अलावा हमले में 27 करोड़ रुपये की संपत्ति बर्बाद हुयी था। बम ब्लास्ट के आरोपी अबू सलेम और मुस्तफा डोसा पुलिस वैन से विशेष टाडा अदालत पहुंच चुका है।

इसके अलावा इस केस से संबंधित 1,50,000 दस्तावेज मौजूद हैं जिसमें पहले के मुकदमे का फैसला भी शामिल है। न्यायाधीश जी ए सानाप ने 2012 में मुकदमा चलाया था उनके बयानों की रिकॉर्डिंग के दौरान सात आरोपियों में से हरेक से 14998 सवाल पूछे थे। इस हमले में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम, मुस्तफा डोसा, करीमुल्लाह खान, फिरोज अब्दुल, रिया सिद्दकी, ताहिर मर्चैन्ट और अब्दुल क्यूम धमाकों की साजिश रचने के मुख्य अभियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें