संघ प्रमुख मोहन भागवत रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 'उत्तीष्ट भारत' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के अस्तिस्व में एकता है। उन्होंने कहा, हम अलग दिख सकते हैं। हम अलग-अलग चीजें खा सकते हैं, लेकिन हमारे अस्तित्व में एकता है। उन्होंने कहा, हमारे आगे बढ़ने से दुनिया भारत से सीख सकती है।
विभाजन में जान गंवाने वालों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को रविवार को श्रद्धांजलि दी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, मैं विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। उस दुखद काल के पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की सराहना करता हूं। बता दें, 1947 में विभाजन के दौरान हुए साम्प्रदायिक दंगों में लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बडी संख्या में लोग मारे गए थे।