फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: RSS कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Oct 2017 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता से मारपीट का एक नया मामला सामने आया है। केरल के कन्नूर में आरएसएस कार्यकर्ता पर एक बार फिर हमला किया गया। 
विज्ञापन


हमलावरों ने युवक के सिर, हाथ-पैर पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कन्नूर में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया हो इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 
  #Kerala: RSS activist attacked in #Kannur, hospitalized pic.twitter.com/RDwC80JPGk — ANI (@ANI) October 15, 2017


गौरतलब है कि केरल में संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपा ने 'जन रक्षा' यात्रा की शुरुआत की है। 

पढ़ें- BJP महासचिव बोलीं- कार्यकर्ताओं पर हमले हुए तो घर में घुसकर आंखें निकाल लेंगे

शनिवार को अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इन हत्याओं और मारपीट के खिलाफ वामपंथियों के जोर जुल्म को लाल आतंक करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केरल में राष्ट्रवाद बनाम लाल आतंकवाद की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें