फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के अध्यक्ष बनने से 2019 में पार्टी को ‘अतिरिक्त ऊर्जा’ मिलेगी: खुर्शीद

Sun, 15 Oct 2017 07:58 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के मजबूत संकेतों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी प्रमुख बनने से उन्हें 2019 में भाजपा से मुकाबले के लिए बनने वाले गठबंधन का नेतृत्व करने की ‘सही पात्रता’ मिल जाएगी।
विज्ञापन


खुर्शीद ने एक साक्षात्कार में कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालने से एक ‘मनोवैज्ञानिक बढ़ावा’ भी मिलेगा, जिससे अधिक युवा पार्टी की तरफ आकर्षित होंगे और इससे पार्टी को ‘अतिरिक्त ऊर्जा’ मिलेगी। 

पढ़ें- दिवाली बाद होगी राहुल गांधी की ताजपोशी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिए संकेत    

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बदलाव के बाद भी देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहने की उनकी पहले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा, ‘यह निश्चित तथ्य या तर्क से ज्यादा एक उम्मीद है।’ 
विज्ञापन


कांग्रेस को 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए या गठबंधन करके, इस सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘व्यवहारिक नजरिया यह होना चाहिए कि समझदार समायोजन, समझौता और गठजोड़ पर विचार किया जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि अगला आम चुनाव विचारधाराओं का टकराव होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें