कर्नाटक के चित्रदुर्गा और हुबली में छापे की कार्रवाई कर इनकम टैक्स विभाग ने एक हवाला कारोबारी के यहां से 5.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। इसके साथ इनकम टैक्स विभाग ने 32 किलोग्राम की ज्वैलरी और 90 लाख रुपये के पुराने नोट भी बरामद किए हैं। यह बरामदगी हवाला कारोबारी के 'गुप्त बाथरूम' से हुई।
#WATCH IT dept seizes 5.7cr in Rs 2000 notes,90 lakh in old notes,32kg bullion frm secret bathroom chamber in Chitradurga & Hubballi #K'taka pic.twitter.com/8N0Wjsc8Ih
— ANI (@ANI_news) December 10, 2016
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद तीसरी बार इतनी बड़ी संख्या में नए नोटों की बरामदगी हुई है। इससे पहले शनिवार की दोपहर इनकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई कर तमिलनाडु से 24 करोड़ रुपये की रकम बरामद की।
इनकम विभाग ने 1 दिसंबर को बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई करके 4.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए थे। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार के साथ काम कर रहे दो इंजीनियरों के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इसके साथ इंजीनियर के जानने वालों के घरों पर छापेमारी हुई।
इनकम टैकस विभाग के 50 अधिकारियों और पुलिस की टीम ने बेंगलुरु, चेन्नई और इरोड (तमिलनाडु) में सुबह के समय छापेमारी की।