फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 12 लाख करोड़ की नई करेंसी चलन में : वित्त मंत्री

Sat, 11 Mar 2017 03:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : file photo
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बाजार में 12 लाख करोड़ की करेंसी सर्कुलेशन में है। जेटली ने लोकसभा में कहा कि जहां तक री-मोनेटाइजेशन की कवायद का सवाल है तो आरबीआई व्यवस्थित तरीके से 500 और  2000 रुपये के नोट 8 नवंबर से ही बाजार में डालता रहा है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि आरबीआई की सूचना के मुताबिक 24 फरवरी तक बाजार में 11,64,100 नए करेंसी नोट सर्कुलेशन में थे। प्रश्नकाल में एक पूरक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक करेंसी नोट 12 लाख तक पहुंच चुके होंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि रिजर्व  बैंक समय-समय पर आंकड़े जारी करता रहता है लेकिन अभी यह बताना मुश्किल है कि नोटबंदी के दौरान कितने 500 और 1000 के नोट जमा हुए। 

नकली नोटों के सवाल पर जेटली ने कहा कि चाहे असली हो या नकली। हर करेंसी की जांच जरूरी है। बाजार में नकली और असली नोटों को अलग-अलग करना होगा और यह एक बड़ी लंबी-चौड़ी प्रक्रिया है। हालांकि यह बताना मुश्किल है कि बाजार में कितनी नकली करेंसी है। आरबीआई जब इस मामले में अपनी प्रक्रिया पूरी कर लेगा तब सदन को सही सूचना दी जाएगी। जेटली ने बताया कि नोटबंदी के बाद सर्कुलेशन में मौजूद करेंसी नोटों का मूल्य एक चौथाई घट कर 11.73 लाख करोड़ रह गया है। हालांकि 2014 के मार्च महीने के आखिर से 31 मार्च 2016 तक करेंसी नोटों के मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


भूटान को चाहिए 500 और 1000 के नए नोट  
भूटान ने अपने केंद्रीय बैंक में पड़े पुराने 500 और 1000 के भारतीय नोटों को बदलने की सुविधा मांगी है। भूटान की रॉयल मोनेटरी अथॉरिटी ने अपने यहां के केंद्रीय बैंकों में पड़े इन नोटों को बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क साधा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें